फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of a four-year-old girl's abuse at a school in Rohtak; the child's condition is poor

रोहतक: स्कूल में चार साल की बच्ची के उत्पीड़न का मामला, बच्ची की हालत ठीक नहीं; दोबारा पीजीआई में दाखिल

Fri, 18 Sep 2026 12:40 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 18 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

महिला ने 16 सितंबर को लाखनमाजरा थाने में उनकी चार साल की बेटी इंद्रगढ़ रोड स्थित वेदांता स्कूल की एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को छुट्टी के बाद  घर आई तो बेटी ने बताया कि स्कूल में एक लड़का बिस्कुट देने के बहाने उसे शौचालय में ले गया।

विज्ञापन
Case of a four-year-old girl's abuse at a school in Rohtak; the child's condition is poor
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव इंद्रगढ़ के रोड पर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने चार साल की बच्ची की हालत दोबारा बिगड़ गई है। शुक्रवार सुबह दोबारा परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। पिता ने पुलिस व काउंसलर से साफ कहा है कि बच्ची से दो दिन पूछताछ न की जाए। जब बच्ची सामान्य हो जाएगी तब जांच आगे बढ़ाई जाए। उधर, पुलिस को फुटेज की जांच में पता चला है कि कक्षा में दूसरी कक्षा का छात्र बच्ची के पास बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि पूरे मामले से इस बात का संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों को जांच में शामिल होने के लिए थाने में बुलाया गया है। 

विज्ञापन


महिला ने 16 सितंबर को लाखनमाजरा थाने में उनकी चार साल की बेटी इंद्रगढ़ रोड स्थित वेदांता स्कूल की एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को छुट्टी के बाद  घर आई तो बेटी ने बताया कि स्कूल में एक लड़का बिस्कुट देने के बहाने उसे शौचालय में ले गया। मुंह पर टेप लगाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी ने जांच के लिए डीएसपी महम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया हुआ है। वीरवार रात 10 बजे बच्ची को पीजीआई से छुट्टी मिल गई थी। रोहतक में रिश्तेदार के घर रहने के बाद शुक्रवार सुबह मानसिक तौर पर बच्ची ठीक न होने के कारण दोबारा पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दूसरी कक्षा का बच्चा मिलने आ सकता है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिजनों की मौजूदगी में फुटेज की जांच कर रहे हैं। -अनिल कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed