{"_id":"69349c66583e23e60e015add","slug":"there-will-be-no-change-in-the-marks-of-practical-examination-uploaded-on-the-web-portal-rohtak-news-c-17-roh1004-773942-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वेब पोर्टल पर अपलोड प्रैक्टिल परीक्षा के अंक में नहीं हो सकेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वेब पोर्टल पर अपलोड प्रैक्टिल परीक्षा के अंक में नहीं हो सकेगा बदलाव
Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र में होने वाली परीक्षा के दौरान वेब पोर्टल पर एक बार विद्यार्थियाें के अंक अपलोड करने के बाद उनमें बदलाव नहीं हो सकेगा। सीबीएसई की ओर से विद्यालय प्रबंधकाें व प्राचार्य को प्रैक्टिकल की विषयवार व आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की सूची जांच के बाद ही पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में विद्यालय को सख्त सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर गाइड लाइन जारी की है। दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के लिए 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक वेब पोर्टल पर अंक अपलोड करने की बात कही है। साथ ही तय शेड्यूल के अनुसार विद्यालयों को अतिरिक्त एक दिन की भी छूट नहीं दी जाएगी।
पोर्टल पर अंक एक बार अपलोड होने के बाद उनमें बदलाव के अनुरोध को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधकों को हिदायत दी गई है कि अगर अंक अपलोड में कोई गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी इसलिए बोर्ड के जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें ताकि काम को तय समय पर पूरा करने के साथ विद्यार्थियों को किसी भी असुविधा से बचाया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्रैक्टिकल की तिथियों का विद्यालय कर सकेंगे बदलाव
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को रियायत नहीं दी जाएगी। यदि प्रतियोगिता व प्रैक्टिकल की तिथियां एक साथ पड़ती हैं तो विद्यालय स्वयं इनमें तय समय के अंदर बदलाव कर सकेंगे। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि कई बार विद्यालय प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के अंक भरते समय गलती कर देते हैं। ऐसे में बोर्ड ने पत्र के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी है ताकि विद्यालय गलती होने से पहले उसमें सुधार ला सकें।
--
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित करवाई जाएंगी। इससे पहले दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के लिए 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक तय समय में वेब पोर्टल पर अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर अंक अपलोड में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
संजीव दहिया, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, सोनीपत।