फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The training campaign will reach the booths in 377 divisions: Dr. Archana

377 मंडलों में बूथ तक पहुंचेगा प्रशिक्षण अभियान : डॉ. अर्चना

Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The training campaign will reach the booths in 377 divisions: Dr. Archana
18-रोहतक के मंगल कमल भाजपा कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान संबोधित करतीं प्रदेश महाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी 377 मंडलों में चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। मंगल कमल भाजपा कार्यालय में वीरवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिलास्तरीय शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की। अभियान का उद्देश्य मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के प्रति समर्पित बनाना है।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता को गढ़ने और उसे राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है। भाजपा का मूल मंत्र संगठन ही शक्ति है। संगठन की मजबूती व्यक्ति निर्माण से ही संभव है। इन शिविरों में संगठन की संरचना, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन, जनसंपर्क, चुनावी रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, सचिव रेणु डाबला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed