फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Ramlila's performance of Ram's exile and Bharat's meeting captivated audiences.

Rohtak News: रामलीला में राम वनवास व भरत मिलाप ने मोह लिया मन

Sun, 28 Sep 2025 10:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:11 AM IST
विज्ञापन
The Ramlila's performance of Ram's exile and Bharat's meeting captivated audiences.
कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
माई सिटी न्यूज
विज्ञापन

रोहतक। नवरात्र में विभिन्न रामलीला मंचों पर कलाकारों ने शनिवार को राम वनवास, सीता स्वयंवर व भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। रामलीला के भावुक मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर हास्य कलाकारों का किरदार आकर्षण का केंद्र रहे।

श्री कृष्ण ड्रामेटिक क्लब पुरानी अनाज मंडी में रामायण एवं दशहरा महोत्सव के तहत भरत मिलाप का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के सरपरस्त राम अवतार महमिया ने बताया कि रामलीला के मुख्य अतिथि गौतम गुगनानी व राहुल जैन ने आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। क्लब के मुख्य संरक्षक नवीन कुमार, सन्नी गोयल, सुनील कुमार समेत अन्य अथितियों काे माला, बैज, पटका और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेश गोयल, राघव भालोटिया, भरतेश गोयल, हंसराज बोहरिया, विनोद कुमार, अजय तायल, राजेश कथूरिया, बनारसी दास, रिंकू जूस वाला, सुनील बंसल, नितिन महमिया, सुशील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकाली गई राम बरात


श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेला में राम वनवास एवं भरत मिलाप का मंचन किया गया।श्रीराम की संगीतमय महाआरती की व पंडाल में पुष्प वर्षा की गई। इसके अलावा बाबा बालकपुरी डेरे से गाजे बाजे के साथ राम बरात निकाली गई। पंडाल में पहुंची बरात का जोरदार स्वागत किया गया। मंच का संचालन सतीश भारद्वाज व विजय गुप्ता बाबा ने किया। इस मौके पर प्रधान सुभाष तायल, शंकर लाल मित्तल, सुशील मंगला, सोनू जैन, नवीन बंसल, राकेश खुराना, संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में भरत मिलाप का मंचन
वहीं, पटेल नगर की न्यू राम लीला कमेटी के मंच पर राम वनवास, पुराना बस स्टैंड की श्री प्राचीन रामलीला सोसायटी के मंच पर राम विवाह व वनवास, लेबर चौक की कुकारों वाली रामलीला कमेटी के मंच पर भरत मिलाप, पुरानी अनाज मंडी में कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर सीता स्वयंवर, प्रताप मोहल्ला के श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला क्लब की ओर से भरत मिलाप का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed