फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Governor will end the cold war between the MDU Vice Chancellor and Registrar!

Rohtak News: एमडीयू कुलपति और कुलसचिव का शीतयुद्ध खत्म कराएंगे राज्यपाल!

Sun, 26 Oct 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Governor will end the cold war between the MDU Vice Chancellor and Registrar!
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। तीन दिन के दौरे पर रोहतक पहुंचे राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष कहीं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के कुलपति व कुलसचिव का शीतयुद्ध सुुलझाने तो नहीं आए? इनके लेटर वार के कारण 400 फाइलें अटकी हैं। इनमें पदोन्नति जैसी फाइलें अटकने से कर्मचारी खफा हैं।

राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ एमडीयू के ही फैकल्टी हाउस में ठहरे हैं। राज्यपाल के रूप में प्रो. घोष का संभवतः यह पहला तीन दिनी दौरा है। इस दौरे से शिक्षक, कर्मचारी व छात्र संगठन चकित हैं। संगठनों के प्रतिनिधियों के मुताबिक, उन्हें राज्यपाल के आने की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कयास हैं कि कुलाधिपति के नाते कहीं वह कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के बीच छिड़े घमासान को शांत कराने तो नहीं आए। इनके शीतयुद्ध के कारण 400 से अधिक फाइलें डंप हैं। कुलसचिव से खफा कुलपति ने पिछले दिनों उनके ओएसडी की छुट्टी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव इसे अधिकारों में कटौती के रूप में देख रहे हैं। चर्चाओं के मुताबिक, कुलपति के खिलाफ भी लामबंदी तेज है। कुलपति आवास से गमलों का व्यवसाय होने के प्रकरण की राज्यपाल से जांच की मांग तो छात्र नेता, कर्मचारी नेता और शिक्षक संघ भी उठा चुके हैं।
यही नहीं, कर्मचारी और शिक्षक संघ ने पिछले माह कुलपति और कुलसचिव, दोनों के खिलाफ प्रेसवार्ता करके राज्यपाल से जांच कराने की मांग की थी। यह नेता डंप फाइलों पर भी जांच की मांग उठा चुके हैं। इनका कहना है कि कर्मचारियों की पदोन्नति जैसी अहम फाइलें रोकी गई हैं।
इससे विवि स्टाफ में रोष है। आरोप है कि कुछ चहेतों की पदोन्नति कम समय में करा दी गई, जबकि योग्य लोग अरसे से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इसकी भी शिकायत राज्यपाल को भेजी गई थी। उम्मीद है कि राज्यपाल के एमडीयू में दो दिन रहने से यह मामले निपटा लिए जाएंगे।


-----

राज्यपाल के आने की सूचना मिली न मिलने का समयः शिक्षक संघ
एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच का कहना है कि राज्यपाल के एमडीयू कैंपस में आने और रहने का पता लगा है। हालांकि, इसकी हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही उनसे मिलने का ही समय मिला है। वह कैंपस में होंगे तो अधिकारियों के जरिये शिष्टाचार भेंट का समय लेकर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed