फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The game of fraud was going on by creating a fake app, one was caught

Rohtak News: फर्जी एप बनाकर चल रहा था ठगी का खेल, एक काबू

Sat, 13 Apr 2024 03:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The game of fraud was going on by creating a fake app, one was caught
रोहतक। सावधान हो जाएं। फर्जी एप बनाकर एक गिरोह ऑनलाइन पैसे डबल करने का झांसा देकर ठग रहा है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बाहर गांव के नजदीक दबिश देकर भिवानी के एक युवक को काबू किया है। आरोपी के मोबाइल में एप डाउनलोड मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भिवानी जिले के गांव डाडम निवासी सुभाष गावं बोहर के नजदीक जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर के पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। वह अपने मोबाइल फोन में कलर प्रीडिक्शन नाम से एप अपने साथियों से बनाकर चलाता है। इसके बाद टेलीग्राम चैनल बनाकर वीडियो तैयार करके जारी करता है। इसके बाद लोगों को एक रंग पर पैसे लगाने का टास्क दिया जाता है। लोग टास्क के नाम पर एक रंग पर पैसा लगाते हैं। उसके बाद लगाए पैसों के बदले उनको दोगुनी रकम खेलने वाले की आईडी में दिखाकर और पैसे लगाने का टास्क देते हैं। इसके बाद बैलेंस ज्यादा होने पर उनका बैलेंस जीरो दिखाकर पैसा ठग लिया जाता है।
विज्ञापन

ढाब ढाणी के नवीन और सेहर के अरुण की तलाश जारी :
तलाशी के दौरान आरोपी की पेंट की जेब से एक मोबाइल मिला। मोबाइल फोन में तीन सिम डली थी। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल फोन बंद मिला। इसकी जांच की तो उसमें टेलीग्राम लिंक के अलावा कलर बिन नाम से एप मिली। जब आरोपी से पूछा गया तो उसने बताया कि वह और उसका साथी अरुण निवासी गांव सेहर (भिवानी) फर्जी कलर प्रीडक्शन एप बनाकर लोगों को टास्क देते हैं। एप को अपने तीसरे साथी नवीन निवासी ढाब ढाणी (भिवानी) से तैयार करवाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी सुभाष को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि अरुण और नवीन की तलाश जारी है। आम लोगों से आग्रह है कि ऑनलाइन ठगी करने वालों से सतर्क रहें।
महेश कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed