फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The first vending zone will be built near the sessions court

सेशन कोर्ट के पास बनेगा पहला वेंडिंग जोन

Sat, 31 Jul 2021 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
The first vending zone will be built near the sessions court
रोहतक। नगर निगम सेशन कोर्ट के पास पहला वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। इसमें लोग आराम से बैठकर चाय-कॉफी और फास्टफूड का मजा ले सकेंगे। फल-सब्जियों के अलावा जरूरी सामान भी मिलेगा। 88 रेहड़ियां खड़ी होंगी, जो एक आकार और रंग की होंगी। वेंडिंग जोन में आने वालों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा का कहना है कि प्रयास है अगस्त महीने में ही वेंडिंग जोन को चालू कर दिया जाए।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी के तहत प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं, जहां लोगों को चाय-नाश्ता के अलावा फल-सब्जियां आदि की सहूलियत मिलेगी। रोहतक नगर निगम क्षेत्र में जिला सेशन कोर्ट के नजदीक, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, ओल्ड आईटीआई, सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन, शिवाजी कॉलोनी, गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक पर वेंडिंग जोन बनने हैं। इनको बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने टाउन वेंडिंग जोन कमेटी बनाई है। सूत्रों के अनुसार वीरवार को टाउन वेंडिंग जोन कमेटी ने नगर निगम प्रशासन को सेशन कोर्ट के नजदीक 1400 गज जमीन पर इसको बनाने की अनुमति दे दी है। कमेटी से अनुमति मिलने के बाद रात में ही निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। जिले के पहले वेंडिंग जोन को मॉडल के रूप में बनाने के आदेश दिए। एक सप्ताह में डीईपी (डिटेल इंजीनियरिंग प्लान) बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके चलते शुक्रवार को निगम अधिकारी वेंडिंग जोन जल्द बनाकर चालू करने की प्रक्रिया में जुटे रहे।
विज्ञापन

1400 गज में बनेगा वेंडिंग जोन, 45 फीसदी होगा कवर्ड एरिया
नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को पहला वेंडिंग जोन बनाने की रणनीति बनाई। तय किया गया कि वेंडिंग जोन 1400 गज एरिया में बनाया जाएगा, जिसका 45 फीसदी कवर्ड एरिया होगा। खुले एरिया में वेंडिंग जोन में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय के साथ पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी
वेंडिंग जोन में आने वालों को शौचालय के साथ वाहन पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। नजदीक में आधुनिक शौचालय बन चुका है। चंद कदम की दूरी पर वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
नगर निगम बनाकर देगा एक आकार व रंग की रेहड़ियां
वेंडिंग जोन में 88 रेहड़ियां खड़ी होंगी, जो नगर निगम बनवाकर देगा। सभी रेहड़ियां एक ही आकार और रंग की होंगी। इसके अलावा कौन सी रेहड़ी कहां खड़ी होगी, यह व्यवस्था भी निगम प्रशासन करेगा। रेहड़ी पर ही लोगों को चाय-नाश्ता, फल-सब्जी आदि सामान मिलेगा। हर सामान की रेट लिस्ट अंकित की जाएगी।
निगम के पंजीकृत लोग ही वेंडिंग जोन में लगाएंगे रेहड़ियां
वेंडिंग जोन में नगर निगम में पंजीकृत लोग ही रेहड़ियां लगाएंगे। हर रेहड़ी वाले को निगम से परिचय पत्र जारी किया जाएगा।
वर्जन
नगर निगम आयुक्त के आदेश पर सेशन कोर्ट के नजदीक वेंडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1400 गज में बनने वाले वेंडिंग जोन में 88 रेहड़ियां खड़ी होंगी, जिनका आकार और रंग एक होगा। 45 फीसदी कवर्ड एरिया होगा और शेष जगह पर लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रयास होगा कि एक ही जगह पर लोगों को जरूरी सामान मिले।

- जगदीश शर्मा, मुख्य कराधान अधिकारी नगर निगम
वर्जन
वेंडिंग जोन कमेटी की अनुमति मिलने के बाद अधीनस्थों को सेशन कोर्ट के नजदीक पहला वेंडिंग जोन मॉडल के रूप में बनाने का आदेश दे दिया है। एक सप्ताह में डिटेल इंजीनियरिंग रिपोर्ट बनाकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। इसकी सफलता के बाद में अन्य चिह्नित जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। प्रयास है कि अगस्त में वेंडिंग जोन चालू कर दिया जाए।
- प्रदीप गोदारा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed