फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The fight will continue until every single lathi blow inflicted on the youth is accounted for: Deepender Hooda.

युवाओं पर पड़ी एक-एक लाठी के हिसाब होने तक जारी रहेगी लड़ाई : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 26 Jul 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The fight will continue until every single lathi blow inflicted on the youth is accounted for: Deepender Hooda.
34-रोहतक में कांग्रेस की विजय यात्रा में नाचती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। जब तक युवाओं पर पड़ी एक-एक लाठी व आंसू के गोले का हिसाब नहीं होगा, लड़ाई जारी रहेगी। अगला प्रदर्शन झज्जर में किया जाएगा।
सांसद दीपेंद्र के नेतृत्व में शनिवार को जिले में छात्रों पर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जाना था। दोपहर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसका नाम विजय यात्रा कर दिया गया।
विज्ञापन

यह विजय यात्रा आंबेडकर चौक से करीब दो किलोमीटर दूर भिवानी स्टैंड तक निकाली गई। भिवानी स्टैंड पर लगी भगत सिंह मूर्ति को फूलों की माला पहनाकर सांसद ने यात्रा को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा, झज्जर विधायक गीता भुक्कल, विधायक कलानौर शकुंतला खटक, महम विधायक बलराम दांगी, विधायक बादली कुलदीप वत्स, युवा कांग्रेस के प्रधान निशीत कटारिया, पूर्व विधायक संत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अविनाश, विशाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विजय यात्रा में थिरकती नजर आईं महिलाएं
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद निकाली विजय यात्रा के दौरान महिलाएं नाचती नजर आईं। ढोल की धुन में जीत महिलाओं ने जीत का जश्न मनाया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि आंदोलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से सड़क तक युवाओं का मुद्दा उठाया। सरकार केवल इस्तीफे तक सीमित न रहे बल्कि परीक्षा प्रणाली में सुधार करे।

घमंडी मंत्री को मजबूरन देना पड़ा इस्तीफा : दांगी
महम से विधायक बलराम दांगी ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत है। आखिर में घमंडी मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। आज आपने हजारों की संख्या में पहुंचकर उन लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था।

34-रोहतक में कांग्रेस की विजय यात्रा में नाचती महिलाएं। संवाद

34-रोहतक में कांग्रेस की विजय यात्रा में नाचती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed