{"_id":"62cdd7ae315d045e6200a609","slug":"the-dead-body-of-a-supervisor-drowned-in-rohtak-was-found-in-the-canal-near-khaparwas-of-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बीकानेर के सुपरवाइजर का झज्जर के खापड़वास के पास नहर में मिला शव, दस जुलाई को डूबा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बीकानेर के सुपरवाइजर का झज्जर के खापड़वास के पास नहर में मिला शव, दस जुलाई को डूबा था
Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
सार
32 वर्षीय जसवंत सिंह शीला बाईपास स्थित निजी संस्थान में नौकरी करता था। सुनारिया के जेएलएन नहर में पास 10 जुलाई को डूब गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास के नजदीक निजी शिक्षण संस्थान में सुपरवाइजर की नौकरी करने वाले तीन दिन से लापता बीकानेर (राजस्थान) के 32 वर्षीय युवक जसवंत सिंह की मौत हो चुकी है। मंगलवार को उसका शव झज्जर जिले के गांव खापड़वास के नजदीक जेएलएन में मिला। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर स्थित गोगा गेट निवासी गोवर्धन सिंह गौड़ ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा जसवंत सिंह चार माह से रोहतक स्थित निजी शिक्षण संस्थान में नौकरी कर रहा था। साथ ही पीजी में रहता था। 10 जुलाई को अचानक लापता हो गया। वे रोहतक पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
पता चला कि जसवंत सिंह अपने साथी कर्मचारी साहिल व रविंद्र के साथ बाइक पर गया था। इसके बाद पता चला कि जसवंत सिंह नहर में गिर गया। इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अगले दिन पीजी में जसवंत सिंह के बारे में उसके साथी साहिल से पूछताछ की गई। पहले तो साहिल कुछ नहीं बोला, फिर उसे पीजी की फुटेज दिखाकर पूछा गया तो उसने बताया कि जसवंत नहर में डूब गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जसवंत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की। पता चला कि बेरी से 12 किलोमीटर दूर झज्जर में नहर के अंदर एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जो जसवंत सिंह का था।
बीकानेर के युवक जसवंत का शव झज्जर में नहर के अंदर मिला है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जिसे परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा जांच के लिए भेजा गया है। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी