फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ten coaches of goods train coming from Delhi to Rohtak derailed

Rohtak: मालगाड़ी के आठ वैगन रोहतक में  हुए बेपटरी, तुगलकाबाद से कोयला लेकर सूरतगढ़ जा रही थी ट्रेन

Sun, 07 Aug 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 12:25 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम में रेलवे लाइन का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई स्लीपर टूट गए। बाद में बुलडोजर (जेसीबी) की मदद से वैगन में भरा कोयला खाली किया गया और ट्रैक से हटाया गया।

विज्ञापन
Ten coaches of goods train coming from Delhi to Rohtak derailed
रोहतक में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तुगलकाबाद से सूरतगढ़ कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी रविवार सुबह हरियाणा के रोहतक के पास खरावड़ रेलवे स्टेशन के समीप करीब दस बजे बेपटरी हो गई। इसके चलते कोयले से भरी आठ वैगन पलट गई और कोयला ट्रैक के आसपास बिखर गया। इसके चलते अप व डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई। 
विज्ञापन


वहीं रेलवे प्रशासन ने 15 गाड़ियों को रद्द करते हुए आठ गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया। जबकि पांच गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली से डीआरएम डिंपी गर्ग पहुंच गए और जांच जारी है। 
विज्ञापन


मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह रेलवे प्रशासन प्राथमिक तौर पर ओवर स्पीड व अन्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि मालगाड़ी में कुल 57 वैगन थे और 47 वैगन करीब एक किलोमीटर आगे निकल चुके थे। जैसे ही मालगाड़ी बेपटरी हुई एक तेज आवाज हुई और वैगन स्लीपरों को तोड़ते हुए पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम में रेलवे लाइन का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई स्लीपर टूट गए। बाद में बुलडोजर (जेसीबी) की मदद से वैगन में भरा कोयला खाली किया गया और ट्रैक से हटाया गया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर दिल्ली से आये रेल आपदा वाहन के माध्यम से इंजीनियर विंग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।


इसके चलते रोहतक दिल्ली मार्ग पर चलने वाली सारी गाड़ियां प्रभावित हो गईं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि मालगाड़ी ट्रैक से उतरी है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही ट्रैक को सही कर यातायात को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed