फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers and non-teaching staff of MDU expressed their opposition to the transfer policy by wearing black badges

एमडीयू के शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर जताया तबादला नीति का विरोध

Thu, 12 Aug 2021 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers and non-teaching staff of MDU expressed their opposition to the transfer policy by wearing black badges
रोहतक। सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति व विवि की स्वायत्तता के लिए बुधवार को एमडीयू के शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर विरोध जताया। अपनी शाखाओं में काम करते हुए काल बैज लगाए रखे। कुछ ने सिर पर काले रंगी पगड़ी व साफा बांध कर भी रोष प्रकट किया। संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली का विरोध करते हुए काले बिल्ले लगाकर काम किया। वीरवार को भी इसी तरह विरोध प्रकट किया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त को पेन डाउन स्ट्राइक व 16 अगस्त को सभी कर्मचारियों की गेट मीटिंग की जाएगी। इसी दिन सांकेतिक हड़ताल भी रहेगी। शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. विकास सिवाच ने कहा कि सभी शिक्षकों ने भी काले बिल्ले लगाकर अपना कार्य नियमित रूप से किया।
विज्ञापन

पैराक्लिनिकल चिकित्सकों ने अनावश्यक ड्यूटी लगाने पर सौंपा ज्ञापन
पीजीआई के चिकित्सकों ने पैराक्लिनिकल चिकित्सकों की उनके विभाग से अलग अनावश्यक ड्यूटी लगाने की निंदा की है। चिकित्सकों ने इस संबंध में हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरबी जैन को सौंपा। इसमें 51 चिकित्सकों ने हस्ताक्षर किए हैं। चिकित्सकों ने 12 अगस्त को एचएसएमटीए के बैनर तले तुगलकी फरमानों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कहा कि 12 अगस्त को पीजीआईएमएस के शिक्षक, गैर शिक्षक, नर्सिंग कर्मचारी एक मंच पर इकट्ठा होंगे। सुश्रुत ऑडिटोरियम में आम सभा कर तबादला नीति का विरोध करते हुए विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपेेंगे। शिक्षक संघ प्रधान डॉ. आरबी जैन व सचिव डॉ. वरुण अरोड़ा, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान तारीफ सिंह, महासचिव संजय सिंहमार, नर्सिंग एसोसिएशन प्रधान अशोक यादव व महासचिव सुषमा दुआ ने संयुक्त रूप से कहा कि विवि से तबादला होने से विवि स्थापना का मूल उद्देश्य खत्म हो जाएगा। सरकार विवि की स्वायत्तता पूर्ण रूप से खत्म करना चाहती है। इसका विवि कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं। इसका असर छात्रों व संस्थान में आने वाले मरीजों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed