फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taste sugary kheer, suhali, amaranth greens and jaggery tea in the food festival

Rohtak News: फूड फेस्टिवल में शक्कर वाली खीर, सुहाली, चौलाई का साग, गुड़ वाली चाय का लें स्वाद

Fri, 27 Sep 2024 05:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Taste sugary kheer, suhali, amaranth greens and jaggery tea in the food festival
रोहतक। पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को तिलियार पर्यटन केंद्र पर फूड फेस्टिवल मनाया जाएगा। यहां पंजाब व हरियाणा के लजीज व्यंजनों के स्वाद चखने को मिलेंगे। इसमें शक्कर वाली खीर, सुहाली, चौलाई का साग, कुल्हड़ में गुड़ वाली चाय के स्वाद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उत्सव को महकाने का काम करेंगी। उत्सव को शानदार ढंग से मनाने के लिए वीरवार देर शाम तक तैयारियां जारी रही।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से दो दिवसीय फूड फेस्टिवल 27 व 28 सितंबर को शाम 5 से 10 बजे तक होगा। इसके अलावा 30 प्रकार के हरियाणा व पंजाब के पारंपरिक व्यंजन, स्नेक्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इस उत्सव में 500 से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। पर्यटन केंद्र की ओर से उत्सव के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लगाया गया है। इसका पंजीकरण अशोका चौक स्थित मैना पर्यटन केंद्र और तिलियार पर्यटन केंद्र के कर्मचारी कर रहे हैं। इस शुल्क के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और खान-पान पूरी तरह से निशुल्क है। वहीं झूला और नौकायन के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा।
विज्ञापन


तिलियार के शेफ बनाएंगे पारंपरिक खाना, बच्चे करेंगे भंगड़ा
हरियाणा व पंजाब दोनों ही प्रदेशों के पारंपरिक व्यंजन, स्नेक्स व ड्रिंक तिलियार पर्यटन के विभाग के शेफ ही निर्मित करेंगे। इसके साथ-साथ निजी अकादमी के बच्चे दोनों राज्यों के पारंपरिक गीत, नृत्य और वहां संस्कृति से रूबरू कराएंगे। बच्चे पंजाब का भंगड़ा, गिद्दा और हरियाणवी लोक नृत्य पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़ वाली कुल्हड़ चाय, सूप, चौलाई की साग
उत्सव में स्नेक्स, सूप, जीरा लस्सी, प्लेन लस्सी, छाछ, जलजीरा और मेन कोर्स में चौलाई के साग-साथ देशी मक्खन वाली चपाती समेत 30 ज्यादा स्वादिष्ट व्यंजन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।


वर्जन
तिलियार और मैना पर्यटन केंद्र से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 500 रुपये शुल्क अदा कर पंजाब व हरियाणा के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनोरंजन कर सकेंगे। शाम पांच से रात 10 बजे तक यह उत्सव चलेगा। पर्यटन विभाग का प्रयास लोगों को उनकी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का है।

-नरेंद्र राणा, प्रबंधक, तिलियार पर्यटन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed