फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Survey will be done to make Rohtak city a smart city

Rohtak: शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है तो लोगों को देने होंगे 20 सवालों के सकारात्मक जवाब, जानिए क्या हैं सवाल

Fri, 11 Nov 2022 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 06:34 AM IST
सार

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सर्वे टीम भेजी है जो 30 नवंबर तक शहर में रहेगी। सक्षम योजना से जुड़े 400 युवा भी इसमें सर्वे करेंगे। करनाल व फरीदाबाद बन स्मार्ट सिटी चुके हैं। 

विज्ञापन
Survey will be done to make Rohtak city a smart city
रोहतक शहर Rohtak city - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवाना है तो शहरवासी 30 नवंबर तक केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से भेजी गई सर्वे टीम को शहर से जुड़े 20 सवालों के सकारात्मक जवाब देने होंगे। स्मार्ट सिटी बनने पर विकास कार्यों के लिए नगर निगम को केंद्र सरकार से एक करोड़ रुपये मिलेंगे। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वीरवार को इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यों के साथ-साथ शहर में सीवर के पानी के दोबारा इस्तेमाल पर जोर देने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


निगम आयुक्त ने बताया कि अक्तूबर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी के लिए आवेदन मांगे थे। रोहतक नगर निगम ने सभी विभागों से आंकड़े लेकर आवेदन किया था। आवेदन की जांच के बाद वीरवार को सर्वे टीम रोहतक पहुंच गई। टीम शहर में अपने तरीके से जगह-जगह जाकर शहर की जीवन शैली से जुड़े सवालों के जवाब पूछेगी। इसके अलावा सक्षम योजना से जुड़े 400 के करीब युवाओं को भी इस कार्य में लगाया जाएगा। सर्वे में 18 से 99 साल तक के नागरिक ही भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


ये पूछे जाएंगे सवाल

  • शहर में आवागमन के साधन क्या हैं। 
  • आप शहर में किराये पर रहते हैं या अपना मकान है। 
  • आपके घर में कितने फेस का बिजली कनेक्शन है। 
  • आप पेयजल की उपलब्धता पर संतुष्ट हैं या नहीं। 
  • पीने के पानी की शुद्धता किस स्तर की है। 
  • शहर में स्वास्थ्य सेवाएं हैं या नहीं।  
  • आम शहरवासी स्वास्थ्य सेवाएं लेने में सक्षम है या नहीं। 
  • स्वास्थ्य सेवाएं किस स्तर की हैं। 
  • शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। 
  • उच्च व गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध है या नहीं। 
  • शिक्षा का स्तर क्या है। 
  • शहर में आसानी से रोजगार मिल जाता है या नहीं। 
  • शहर में वायु प्रदूषण का स्तर क्या है।
  • शहर में सफाई का स्तर क्या है। 
  • आप शहर में कौन से वाहन से यात्रा करते हैं। 
  • क्या आप खुद को शहर में सुरक्षित महसूस करते हैं। 
  • शहर में जीवन व्यापन का खर्च क्या है। 
  • क्या शहर में घूमना आसान है। 
  • स्थानीय निकाय विभाग किस स्तर की सुविधाएं दे रहा है। 
  • क्या आप अपने दोस्त को शहर में रहने का सुझाव देंगे। 


नगर निगम की तरफ से अक्तूबर में स्मार्ट सिटी के लिए आवेदन किया गया था। इसके लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से सर्वे टीम भेजी गई है। 30 नवंबर तक सर्वे चलेगा, जिसमें शहरवासी सकारात्मक सोच के साथ सवालों के जवाब दें। चौक-चौराहों पर बोर्ड लगाकर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। कोड को स्कैन करके भी सवालों के जवाब दिए जा सकेंगे।  -धीरेंद्र खड़कटा, आयुक्त नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों-सड़कों पर छिड़काव के लिए सीवर का ट्रीट पानी इस्तेमाल करें
नगर निगम आयुक्त ने वीरवार दोपहर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चालू विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आयुक्त ने हिदायत दी कि जो विकास कार्य चल रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए विकास कार्य, सड़क निर्माण से लेकर छिड़काव के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का प्रयोग करें, ताकि सीवर के पानी का दोबारा प्रयोग किया जा सके। बैठक में कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व मंदीप धनखड़, सुनील कुमार, सुनील शर्मा, विरेंद्र हुड्डा व वसीम अकरम व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed