फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunil became the chairman and Neeraj became the vice chairman.

Rohtak News: सुनील चेयरमैन और नीरज बने वाइस चेयरमैन

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Sunil became the chairman and Neeraj became the vice chairman.
रोहतक ब्लॉक समिति के चेयरमैन (बाएं) सुनील और वाईस चेयरमैन नीरज (दाएं) साथ में भाजपा नेता शमसेर खरकड
रोहतक। रोहतक ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव शनिवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में करवाया गया। ब्लॉक समिति के 30 सदस्यों में से 21 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। जबकि चुनाव एसडीएम राकेश कुमार सैनी की देखरेख में संपन्न करवाया गया। चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से सुनील उर्फ भोलू गांव मकड़ौली कला को चेयरमैन नियुक्त किया। जबकि उप चेयरमैन के लिये चुनाव हुआ, जिसमें एक वोट से नीरज गांव आसन को उप चेयरमैन की कुर्सी मिली।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव को लेकर सुबह से ही खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। एसडीएम राकेश सैनी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया को शुरू करवाया गया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा व रमेश चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। ब्लॉक समिति के 30 सदस्यों में से 21 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में पहुंचे। उन्होंने सर्वसम्मति से गांव मकड़ौली कला के सुनील उर्फ भोलू को चेयरमैन बनाया। जबकि उप चेयरमैन को लेकर सहमति नहीं बनी। हालांकि उप चेयरमैन के लिए एक ही उम्मीदवार था, लेकिन सहमति न बनने के कारण पर्ची डलवाई गई। 21 में से 11 वोट गांव आसन निवासी नीरज के पक्ष में पड़ी, जिससे उप चेयरमैन की कुर्सी उन्हें मिली। भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा ने कहा कि ब्लॉक समिति का चेयरमैन भाजपा का सर्वसम्मति से बना है जो बड़ी बात है। रोहतक ब्लॉक समिति के चेयरमैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी रह चुके है और आज उसी सीट से सुनील ने भाजपा की झोली में यह सीट डाली है, इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। समिति ब्लॉक समिति के सदस्यों को साथ लेकर काम किया जाएगा। जिला परिषद के चुनाव में भी चेयरमैन भाजपा का ही होगा।
विज्ञापन

वर्जन-
ब्लॉक का विकास करवाना प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी समिति सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनकर जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा नेताओं का साथ हमेशा रहा है और सरकार के साथ मिलकर विकास करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील उर्फ भोलू, नवनियुक्त चेयरमैन, रोहतक ब्लॉक समिति
ब्लॉक समिति के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन करेंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगे। ब्लॉक का विकास करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। चेयरमैन सुनील के साथ मिलकर पूरे ब्लॉक के विकास के लिए तैयार हूं।
- नीरज, उप चेयरमैन, रोहतक ब्लॉक समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed