फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students participated in a

Rohtak News: जुलाना में रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों ने लगाई एकता की दौड़

Sun, 01 Nov 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students participated in a
31जेएनडी02: रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प
जुलाना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जुलाना में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। तहसील परिसर से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक आयोजित दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों के साथ देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
विज्ञापन


कैप्टन बैरागी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम होशियार सिंह, नायब तहसीलदार सिराज मलिक, थाना प्रभारी कमल, नगर पालिका वाइस चेयरमैन पवन सैनी, गतौली सरपंच हरिओम शर्मा, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र खटकड़, संजीत कौशिक, यशवंत शर्मा और नरबीर देसवाल सहित विद्यार्थी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed