{"_id":"1da63eac8f5f8567f49572fd16086e27","slug":"students-beat-up-the-driver-to-donot-stop-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस न रोकने पर छात्रों ने चालक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस न रोकने पर छात्रों ने चालक को पीटा, हंगामा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक के सदर थानांतर्गत गांव जसिया के नजदीक रोडवेज चालक के बस न रोकने से गुस्साए पांच-छह युवकों ने चालक की धुनाई कर डाली।
इसके विरोध में चालकों ने बस अड्डे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। चालकों ने अंदर-बाहर गेटों पर ताला लगा दिया। एक घंटे तक रोडवेज चालक सड़क पर डटे रहे।
इस वजह से बसें ठप रहीं। वहीं, यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज प्रबंधक और पुलिस उपाधीक्षक ने चालकों को मनाकर जाम खुलवाया।
पुलिस उपाधीक्षक ने आश्वसान दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर-61ए-5418) चंडीगढ़ से नारनौल जा रही थी।
जब बस गांव जसिया स्थित बाईपास पर पहुंची तो बस में सवार कुछ युवकों ने चालक से बस रोकने को कहा। चालक ने बस रोकने से मना कर दिया।
युवकों ने बस चालक राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। इसके बाद चालक बस को सीधे बस अड्डे पर लेकर पहुंचा और मुख्य गेट के बीचोबीच बस को खड़ी कर जाम लगा दिया।
अन्य चालकों ने भी पहुंच कर दोनों गेटों को बंद कर जाम लगा दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, परंतु चालकों ने जाम खोलने सें इंकार कर दिया।
नाराज रोडवेज कर्मियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे जाम नहीं हटाएंगे।
करीब एक घंटे बाद रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र लाकड़ा और पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।