फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students and teachers held the tricolor in their hands and raised patriotic slogans

Rohtak News: विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने हाथों में थाम तिंरगा, राष्ट्रभक्तों के नारे लगाए

Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers held the tricolor in their hands and raised patriotic slogans
फोटो : 20मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने राष्ट्रीय ध्वज वाहक और राष्ट्रगान के साथ किया।
विज्ञापन

यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने हाथों में झंडा थामे, राष्ट्रभक्तों के नारे लगाए और देश प्रेम के गीतों ने इस यात्रा को और भी जोशपूर्ण बनाया। यात्रा का समापन स्वतंत्रता सेनानी के नाम से प्रसिद्ध राव तुलाराम भवन पर हुआ।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने सभी विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय स्टाफ से कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाना और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना है। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ध्वज यात्रा न केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनी बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और गौरव की भावना को भी प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा, प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी, प्रोफेसर सतीश खुराना, प्रोफेसर दीपक गुप्ता, प्रोफेसर सतीश, प्रोफेसर संजय हुड्डा विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed