फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sporting National Club defeated Murthal 4-0

Rohtak News: मुरथल-ताजपुर रोड पर दो दिन में बिछाई 40 मीटर टाइल, अब डिलिवरी बनी काम में बाधा

Sun, 08 Sep 2024 03:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Sporting National Club defeated Murthal 4-0

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। लोगों के काफी इंतजार के बाद शुरू हुआ मुरथल-ताजपुर रोड पर 100 एमएम की टाइल बिछाने का कार्य फिर अधर में लटक गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सालभर में इस रोड पर दोबारा टाइल बिछवाकर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन रोड पर 40 मीटर तक टाइल बिछवाने के बाद अब डिलिवरी कार्य में बाधा बन चुकी है।



मुरथल-ताजपुर रोड को वर्ष 2023 में उखड़वाकर सीसी ब्लॉक बिछवाए गए थे, लेकिन बारिश के चलते वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। सड़क कई जगह से धंस गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सालभर के अंदर सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे। खस्ताहाल सड़क के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई थी। जब ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया तो लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल बनवाई करीब 800 मीटर लंबी सड़क को फिर उखड़वा दिया। विभाग ने सड़क पर टाइल बिछवाने का निर्णय लिया है, लेकिन कार्य में देरी हो रही है। बारिश के चलते ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि खस्ताहाल सड़क का जल्द स्थायी समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन


तीन कार्यों पर खर्च होंगे 4.96 करोड़ रुपये



विभाग की ओर से करीब 4.96 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण सहित सड़क के तीन हिस्सों की मरम्मत करवाई जानी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी थी। मुरथल रोड की 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। लोगों को टाइलों की डिलिवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड से रजबाहे तक मिलेगी फोरलेन की सौगात



लोक निर्माण विभाग जीटी रोड से लेकर मुरथल रोड स्थित रजबाहे तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाएगा। फिलहाल मुरथल रोड पर पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनवाने का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया जा सकता है। जीटी रोड से रजबाहे तक फोरलेन सड़क होने से आवागमन सुगम होगा।


मुरथल-ताजपुर रोड पर टाइल बिछाने के कार्य में 10 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल टाइलों की डिलिवरी नहीं मिली है। जैसे ही टाइलें उपलब्ध होंगी, काम शुरू करवा दिया जाएगा। निकासी के लिए नालों का निर्माण पूरा हो चुका है। जीटी रोड से रजबाहे तक फोरलेन सड़क बनवाने का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा।

- दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed