फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special cleanliness drive conducted amidst strike in Meham.

Rohtak News: महम में हड़ताल के बीच चलाया विशेष सफाई अभियान

Wed, 26 Aug 2026 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive conducted amidst strike in Meham.
38-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद ​प्रशासन ने अ​भियान चलाकर महम में सफाई कराई। स्रोत प्रश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महम। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद महम शहर में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। उपमंडल अधिकारी विपिन कुमार ने शहरवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। तहसीलदार रवि कुमार को इस अभियान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा उठवाया गया और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। विपिन कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न डालकर डोर-टू-डोर गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन


विपिन कुमार ने शहरवासियों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने का आह्वान किया। सफाई कर्मचारियों के प्रधान संजय ने भी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उद्देश्य अव्यवस्था पैदा करना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed