फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sonipat's patient succumbed, 119 under treatment

सोनीपत के मरीज ने तोड़ा दम, 119 उपचाराधीन

Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sonipat's patient succumbed, 119 under treatment
कोरोना के बाद पीजीआईएमएस पर ब्लैक फंगस के मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। संस्थान में ब्लैक फंगस के 119 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से संस्थान ने वीरवार को तीन मरीजों का ऑपरेशन कर दिया है। आठ मरीज अभी ऑपरेशन के लिए वेटिंग में हैं और छह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम सोनीपत निवासी 43 वर्षीय एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हमारे पास प्रदेशभर से ब्लैक फंगस के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। सभी मरीज अभी ईएनटी व नेत्र विभाग के वार्ड में दाखिल हैं। डॉक्टरों की टीम इन मरीजों की पूरी देखभाल कर रही है और जरूरत के हिसाब से लगातार ऑपरेशन कर रही है। वीरवार को सरकार से हमारे पास 200 ब्लैक फंगस के इंजेक्शन आए हैं, इन्हें मरीजों को लगाया जा रहा है। ये इंजेक्शन उन्हीं मरीजों को लगाए जा रहे हैं जिन्हें इनकी अप्रूवल मिली है।
विज्ञापन

इंजेक्शन के अभाव व लापरवाही में गई पिता की जान : राहुल
भिवानी खरक निवासी राहुल ने बताया कि उनके पिता नरेश की जान पीजीआईएमएस में डॉक्टरों की लापरवाही और इंजेक्शनों के अभाव में गई है। नरेश ने बुधवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ा है। मरीज को शुगर की समस्या थी और वह कोरोना निगेटिव थे। यदि डॉक्टर समय पर मरीज को इंजेक्शन उपलब्ध करवाते तो उनकी जान को बचाया जा सकता था। मरीज को एक इंजेक्शन ही लगा था, वह भी 16 हजार रुपये का दादरी के पास एक गांव से लाए थे। जो इंजेक्शन ब्लैक में बेच रहे हैं उनसे अधिक गुनहगार अधिकारी हैं जोकि समय पर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed