फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   snatching accused arrested

स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
snatching accused arrested
रोहतक। कसाईवाला चौक के पास युवती के साथ हुई स्नेचिंग की वारदात को हल करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को कायस्थान मोहल्ला निवासी रमा ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि वह घटना वाली शाम करीब 5 बजे रौनक कलेक्शन के पास से तीस हजार रुपये लेकर निकली थी। वह कसाईवाला चौक के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने झपटा मारकर पर्स छीन लिया और फरार हो गये। पर्स में तीस हजार रुपये व मोबाइल फोन था।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए एएसआई बलराज ने 30 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान बलंभा निवासी सतीश के रूप में हुई है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। यह बाइक चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है। चोरी शुदा बाइक पर सवार होकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। वारदात में छीना गया मोबाइल फोन आरोपी के पास से बरामद हुआ है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अन्य वारदात में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। इसके भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed