{"_id":"6589c053bee2a0d5130bb506","slug":"smartphones-distributed-to-anganwadi-workers-on-good-governance-day-rohtak-news-c-17-roh1020-323378-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुशासन दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुशासन दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए
विज्ञापन
रोहतक। सुशासन दिवस पर सोमवार को जिला विकास भवन में 1004 आंगनबाड़ी वर्कर्स, 40 सुपरवाइजर और पांच सीडीपीओ को ब्रांडेड कंपनी के स्मार्टफोन वितरित किए गए। यह स्मार्ट फोन सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने वितरित किए।
उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन उपलब्ध होने के उपरांत एप पर डाटा अपलोड करना सरल हो जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राशन का ब्यौरा, बच्चों की संख्या, बच्चों का वजन, कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों की संख्या व टीकाकरण आदि की जानकारी पोषण ट्रैकर एप पर देनी होती है। वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार ने सुशासन की दिशा को तय करके तेजी से कदम आगे बढ़ाएं। लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गति को और तेज करना होगा। समाज में समस्याएं आती रहती है, लेकिन उनके समाधान का रास्ता जनहित में अधिकारियों को निकलना होगा। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कवि हृदय थे। विपक्षी नेता भी वाजपेयी की विचारधारा के कायल थे। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, एडीसी महेश कुमार, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय बंसल, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, अध्यक्ष हरीश कुमार मौजूद रहे।