फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters waited for roadways buses; due to the delay, they traveled in private buses.

Rohtak News: रोडवेज बसों के इंतजार में बैठी रही बहनें, देरी होने पर निजी बसों में किया सफर

Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sisters waited for roadways buses; due to the delay, they traveled in private buses.
28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
झज्जर। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने से बहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसें नहीं मिलने पर कई बहनों ने देरी से बचने के लिए निजी बसों का सहारा लिया। रक्षाबंधन पर बसों पर खूब भीड़ रही। बहनों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सामान्य बस अड्डा झज्जर से रक्षाबंधन पर 57 रोडवेज बसों को स्पेशल रूटों पर चलाया गया। इसके अलावा बहादुरगढ़ रूट पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा रही। करीब चार हजार महिलाओं ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर निशुल्क सफर के चलते सुबह से ही सामान्य बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। वीरवार की तुलना में शुक्रवार को अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में यात्रा की। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से रक्षाबंधन के मद्देनजर झज्जर डिपो की सभी 197 बसें ड्यूटी के लिए तैयार रखी गई थीं। इनमें 26 लीज पर संचालित बसें भी शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन बस अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई।

किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज की ओर से स्पेशल बस लगाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं, बसों में भीड़ बढ़ने के कारण कई महिलाएं निजी बसों के साथ रोडवेज बसों का भी इंतजार करती नजर आईं।

देरी से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था

सामान्य बस अड्डे पर देरी से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई। किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। रात के समय भी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

इन रूटों पर चलीं स्पेशल बसें

जरूरत के अनुसार हिसार रूट पर 14, भिवानी पर 12, रेवाड़ी पर नौ, बहुझोलरी पर सात, चरखी दादरी पर छह, कोसली पर चार, सोनीपत पर तीन और रोहतक रूट पर दो स्पेशल बसें चलाई गईं।

शहर में कई जगह लगा जाम

रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, छिक्कारा चौक, यादव धर्मशाला सहित कई स्थानों पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।

यादव धर्मशाला से सुनारों वाली धर्मशाला तक लगा मेला

रक्षाबंधन के अवसर पर यादव धर्मशाला से सुनारों वाली धर्मशाला तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने खरीदारी की। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए, जिनका उन्होंने खूब आनंद लिया।

वर्जन

रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रही। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


अनीत यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज झज्जर

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

28jjrp13- झज्जर। रोडवेज बस का इंतजार करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed