फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Showing the importance of voting through folk songs and drama

Rohtak News: लोकगीत और नाटिका से बता रहे मतदान की अहमियत

Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Showing the importance of voting through folk songs and drama
झज्जर। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकार गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही है। लोकगीत और लघु नाटिका के माध्यम से लोगों से मतदान की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभाग के लीडर सतबीर सिंह, जीतेंद्र, कमल सिंह, अमन, रामनिवास आदि पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल के आना सै, आपणे हाथां तै थामनै भारत का भाग्य बनाना सै...’ जैसे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़ चढकऱ मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकार ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झज्जर जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एडीसी सलोनी शर्मा इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed