{"_id":"686d5efd1dc27d8ffb0a05bf","slug":"shiv-sangam-xi-beat-dvr-xi-by-6-wickets-rohtak-news-c-17-roh1019-686724-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिव संगम एकादश ने डीवीआर एकादश को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिव संगम एकादश ने डीवीआर एकादश को 6 विकेट से हराया
Tue, 08 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
वीटीआई क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करते ओजस ढुल। स्रोत : कोच
रोहतक। गोयल अंडर-14 कप के तहत मंगलवार को शिव संगम क्रिकेट अकादमी एकादश ने डीवीआर क्रिकेट अकादमी एकादश को 6 विकेट से हराया। मुकाबला वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेला गया। ध्रुव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शिव संगम एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवीआर एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 17 रन के स्कोर पर डीवीआर ने चार विकेट खो दिए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा व पूरी टीम 27.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
डीवीआर एकादश की ओर से कुशाग्र ने 21 रन बनाए। शिव संगम एकादश की ओर से मुकुंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। दुर्गेश, हार्दिक व ओजस ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में शिव संगम एकादश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही व 11 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। शिव संगम एकादश की ओर से हिमांक ने 10 व एबी ने 18 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से ए मान, दुवैन व अनिरुद्ध ने एक-एक विकेट लिया।