फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shaheed XI won the match by 20 runs

Rohtak News: शहीद एकादश ने 20 रन से मैच जीता

Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shaheed XI won the match by 20 runs
16सीटीके01... शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​​खिलाड़ी। स्रोत:कोच
रोहतक। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब एकादश व रियल फाइटर रोहतक एकादश के बीच टी-20 मैच खेला गया। मुकाबला जिले के शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इसमें शहीद एकादश ने 20 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच सोनू कुंडू को दिया गया व बेस्ट बल्लेबाज चिराग काे चुना गया। इस मैच में रियल फाइटर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शहीद भगत एकादश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जिसमें मोनू सिवाच ने 37 व अमित राणा ने 31 रन बनाए। रियल फाइटर की ओर से जिम्मी, नैनू व सैंडी ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में रियल फाइटर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। रियल फाइटर की ओर से चिराग ने 51 व जिम्मी ने 26 रन बनाए। शहीद भगत की ओर से सोनू कुंडू ने 4 व रोहित ने दो विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed