{"_id":"6ab7ea8d8187d7e73c0e246d","slug":"demand-to-set-sugarcane-price-at-600-per-quintal-rohtak-news-c-17-ali1038-927251-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
Sat, 26 Sep 2026 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को जसबीर स्मारक में हुई। किसान सभा जिला सचिव सुमित दलाल ने सूखे से हुए नुकसान का मुआवजा और गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग की।
किसानों ने 16 अक्तूबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। खेतों के लिए आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और जलभराव से बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे की भी मांग उठाई गई। मेरी फसल मेरा ब्योरा के परेशान करने वाले नियमों को वापस लेने की बात कही गई।
किसान सभा के नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अमेरिका और अन्य विकसित देशों से हो रहे मुक्त व्यापार समझौते भारतीय किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने सरकार से इन समझौतों से पीछे हटने और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
इंद्रजीत सिंह ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर संयुक्त किसान मोर्चा 26 नवंबर से देशव्यापी संघर्ष शुरू करेगा। इसकी तैयारी के लिए अक्तूबर में करनाल में राष्ट्रीय बैठक होगी।
किसान सभा ने सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी की। उन्होंने फसल खरीद प्रक्रिया में लगे किसान विरोधी प्रावधानों को वापस लेने को कहा। बैठक में अधिकारियों को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया। किसान सभा ने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के 48 घंटे के जिला स्तरीय पड़ाव का समर्थन किया है।