{"_id":"6921fda532516466bb0c3086","slug":"sewer-lines-in-sampla-will-be-opened-with-the-help-of-super-sucker-machine-rohtak-news-c-17-roh1019-766524-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुपर सकर मशीन से खोली जाएंगी सांपला में सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुपर सकर मशीन से खोली जाएंगी सांपला में सीवर लाइन
विज्ञापन
46...सांपला में सुपर सकर मशीन से सीवर की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
रोहतक। सांपला कस्बे की ठप पड़ी मेन सीवर लाइनों की ब्लॉकेज सुपर सकर मशीन से खोलने का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। सुपर सकर मशीन सफाई के लिए सांपला पहुंची है। विभाग ने तीन साल पहले सरकार से मशीन की डिमांड की थी।
इस समय करीब 50 सीवर मैनहोल लाइन में ब्लॉकेज के चलते ओवरफ्लो होने की शिकायत आ रही है। ब्लॉकेज बड़ी होने के चलते जेटिंग मशीन कारगर सिद्ध नहीं हो रही थी। यह मशीन विभाग को कुछ दिनों के लिए मिली है। इसका लाभ लेते हुए शुक्रवार को झज्जर मार्ग पर लाइनों की ब्लॉकेज खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विभाग की तरफ से प्रतिदिन मशीन चलाने का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। शहर में इस समय सभी वार्डों व बाजारों में सीवर लाइनें ठप पड़ी हैं। मेन लाइन भी गाद व कचरे से बंद है। सीवर लाइनों बैक मारने से सड़कों व गलियों में पानी भरा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। करीब एक माह से अधिक समय बीतने पर भी कुछ जगहों पर सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय एक छोटे स्तर की मशीनें हैं। इस मशीन से लाइनों की ब्लॉकेज नहीं खुल नहीं पा रही है। गाद व अन्य कचरे की वजह से सीवर फिर भर जाते हैं। ऐसे में ये छोटे स्तर की मशीनें कारगर साबित नहीं हो पा रही हैं। सीवर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
- अनिल कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, सांपला