{"_id":"64d157e3dd345d44b407bb08","slug":"senior-state-football-league-championship-named-after-jhajjar-rohtak-in-second-place-rohtak-news-c-17-1-roh1010-218946-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झज्जर के नाम रही सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप, रोहतक दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झज्जर के नाम रही सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप, रोहतक दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
फुटबॉल संघ रोहतक की ओर से पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित पांच दिवसीय सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। स्पर्धा में सबसे अधिक चार मैच जीत कर झज्जर प्रथम स्थान पर रहा। जिला रोहतक की टीम तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। स्पर्धा में सर्वाधिक 9 गोल करके सोनीपत के मोहन बेस्ट गोल स्कोरर रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट झज्जर की टीम से हितेश रहे। बेस्ट गोल कीपर ऑफ टूर्नामेंट रोहतक की टीम से रवित रहे। इन्होंने पांच दिन में कोई गोल नहीं होने दिया।
फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने बताया कि लीग में साेमवार को तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला रोहतक और चरखी दादरी के बीच हुआ। इसमें रोहतक ने पांच गोल किए। जबकि दादरी की टीम कोई गोल नहीं कर सकती। दूसरा मुकाबला बिजली बोर्ड व पानीपत के मध्य हुआ। इसमें बिजली बोर्ड ने पानीपत को 2-0 से हराया। तीसरा व अंतिम मुकाबला झज्जर और सोनीपत के बीच हुआ। इसमें झज्जर ने सोनीपत को 2-0 से मात दी।
फुटबॉल संघ के जिला मीडिया प्रभारी पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि पंडित नेकीराम महाविद्यालय के खेल परिसर और बहुअकबरपुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला के फुटबॉल मैदान में मैच हुए। सीनियर स्टेट फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, दादरी और बिजली बोर्ड को मिलाकर 6 टीमों नें हिस्सा लिया। इसमें रोहतक जोन से झज्जर व रोहतक की टीम क्वालीफाई हुई। ये अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाएंगी। चैंपियनशिप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन मुख्य अतिथि रहे। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर अति विशिष्ट अतिथि रहे। नगर निगम महापौर मनमोहन गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं। इंसान के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले खेलों से मनुष्य की काया निरोगी रहती है। मानसिक तनाव दूर होता हैं। साथ ही नेतृत्व की भावना सिखाते हैं। हमें अपने जीवन में एक खेल जरूर अपनाना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के हक उनके बेहतर भविष्य के लिए अनेक सराहनीय कदम उठा रही है। भाजपा ने खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं। खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने व उन्हें जीतने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की है।
इस मौके पर फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु ग्रोवर, प्राचार्य मेजर दिनेश सहारण, प्रो. राजेश अत्री, कोच रोहित पाराशर, नेहा दहिया, मनीष कुमार, ऊषा शर्मा, मन्नू धनखड़, सुरेश जून, प्रवीण बल्हारा, ईश्वर मास्टर, सुरेंद्र, दीपक, प्रदीप, सुभाष, अशीष चहल समेत अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।