फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Selfie With cow inded, After that aap compain, selfie with garbage campaign

सेल्फी विद काऊ के बाद अब सेल्फी विद कूड़ा अभियान चलाएगी आप

Mon, 26 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 26 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Selfie With cow inded, After that aap compain, selfie with garbage campaign
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
सेल्फी विद काऊ और खूंटा गाड़ अभियान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद कूड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। सोमवार से शुरू होने वाले इस अभियान को गांधी जयंती तक चलाया जाएगा। इस दौरान सरकार और जनता को स्वच्छ हरियाणा की असली तस्वीर दिखाई जाएगी। अभियान को शुरू करने की यह घोषणा रविवार को आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गाय बांधकर खूंटा गाड़ अभियान के पहले चरण का समापन कर दिया गया। अब स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है। इतना खर्च करने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में भी कूंडे़ के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि स्वच्छता मिशन के लिए हरियाणा को 1400 करोड़ रुपये अलाट किए गए हैं, लेकिन धरातल पर यह धनराशि कहीं भी खर्च नहीं हुई है। 2 अक्तूबर तक यह अभियान सभी जिलों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


कूडे़ के ढेर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इस बीच अगर सरकार ने सफाई अभियान चलाकर कूडे़ के ढेर साफ नहीं किए तो गांधी जयंती पर पार्टी की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया जाएगा। जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने का चुनावी जुमला भाजपा सरकार भूल चुकी है। प्रदेश सीवरेज की सफाई के लिए गटर में उतरने वाले कई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed