{"_id":"94344eb7ec0317b3c9a184d69e0a5138","slug":"schools-opened-winter-season-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे शिक्षा विभाग, गर्म मौसम में छुट्टी, सर्दी में बच्चे जा रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे शिक्षा विभाग, गर्म मौसम में छुट्टी, सर्दी में बच्चे जा रहे स्कूल
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के नियम भी अजीबो-गरीब हैं। कैलेंडर के अनुसार, सर्दी से पहले ही दो सप्ताह की छुट्टी डाल दी गई तो अब लगातार बढ़ रही ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि कोहरे और शीत लहर के बीच सुबह-सुबह मासूम ठंड से ठिठुरते हुए स्कूलों में जा रहे हैं, लेकिन इन मासूमों की सुध लेने वाला कोई नहीं।
सर्दी अधिक पड़ने पर हर वर्ष स्कूलों में छुट्टी कर दी जाती है। प्रदेश में शिक्षा विभाग के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस वर्ष भी स्कूलों में 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक छुट्टी रही। हालांकि इस अवधि में मौसम का मिजाज थोड़ा ठीक रहा और तापमान भी सामान्य चलता रहा। लेकिन पिछले कई दिनों से तापमान रोजाना एक या दो डिग्री नीचे गिर रहा है।
दिनभर कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी कंपकंपाती ठंड में अब छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण हर वर्ष छुट्टी की अवधि बढ़ा दी जाती है, लेकिन इस बार अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शिक्षा विभाग के इस कैलेंडर पर अभिभावक भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों की मानें तो सामान्य मौसम में छुट्टी का कोई औचित्य नहीं बनता। यही हाल रहे तो बच्चे सर्दी के कारण बीमार पड़ जाएंगे।
यह बोले संघ के पदाधिकारी
सर्दी बढ़ने पर छुट्टी बढ़ा दी जाती है, लेकिन इस बार कोई ध्यान नहीं दे रहा। पहली से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी होनी चाहिए और 12वीं तक के स्कूलों का समय बढ़ना चाहिए। संघ की तरफ से इसके लिए मांग की जाएगी।
- रामकिशन पूनिया, राज्य उपप्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ।