फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saini Sabha election on 7th, other party staged sit-in on third day too

Rohtak News: सैनी सभा का चुनाव 7 को, दूसरे पक्ष तीसरे दिन भी धरना

Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saini Sabha election on 7th, other party staged sit-in on third day too
फोटो संख्या:70- डॉ. भीमराव आंबेड़कर चौक पर  धरने पर बैठे सैनी समाज के लोग--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सैनी सभा प्रशासक व जिला रजिस्ट्रार की ओर से सैनी सभा की चुनावी प्रक्रिया जारी है। चुनाव 7 सितंबर को होगा लेकिन दूसरे पक्ष के लोग तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।
सैनी क्षत्रिय सभा के लिए जिला रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त प्रशासक सह निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभा के छह सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। सभी चुनावी प्रत्याक्षियों को चुनाव चिह्न भी दिए जा चुके हैं। प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार व पवन सैनी मैदान में हैं। जबकि परमेश्वर ने नामांकन वापिस ले लिया है।
विज्ञापन

उप प्रधान के लिए विजय कुमार व महादेव, सचिव पद के लिए होशियार सिंह, मनीष तथा सह सचिव पद के लिए राहुल सैनी, रामनिवास सैनी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार मैदान के बीच निर्णय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया का के विरोध में शहर वार्ड नंबर तीन निवासी गुगन सैनी अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी सभा प्रशासक व जिला रजिस्ट्रार ने सोसाइटीज एक्ट 2012 के कानून के खिलाफ तानाशाही रवैया अपनाते हुए 1775 लोगों को चुनाव में शामिल नहीं किया। चुनाव की घोषणा नामांकन से 15 दिन पूर्व होनी चाहिए, जोकि नहीं की गई।

इसके अलावा सभा ने 2175 लोगों को प्रस्ताव पारित कर सदस्यता दी। जिसकी हार्ड कॉपी व ऑनलाइन रजिस्ट्रार को 20 जून को दे दी थी। प्रशासक ने इस सूची को यह कहकर मानने से इंकार कर दिया इनको सदस्यता कार्यकाल समाप्त होने के बाद दी गई है।
इस अवसर पर अमर सिंह सैनी, सीताराम, देवेंद्र, अतर सिंह, कृष्ण, कैलाशचंद सैनी, ओमप्रकाश, परमेश्वर, राजकुमार, सूरज धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed