{"_id":"6a9af555300634957a0ff6f9","slug":"roof-slab-of-the-mini-secretariat-building-has-become-dilapidated-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-126859-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लघु सचिवालय के भवन का जर्जर हुआ लेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लघु सचिवालय के भवन का जर्जर हुआ लेंटर
विज्ञापन
फोटो-51:बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय की तहसील साइड बिल्डिंग में छत से गिरा लेंटर दिखाते मंगू नंबरदार
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय की तहसील साइड वाली बिल्डिंग में जर्जर लेंटर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सीढ़ियों के ऊपर लेंटर से सीमेंट के टुकड़े और मलबा गिरने की स्थिति है। भवन के कई हिस्से और शौचालय भी जर्जर हो चुके हैं।
तहसील साइड में लिफ्ट नहीं होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोग, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, इन्हीं सीढ़ियों से गुजरते हैं। परनाला निवासी मंगू नंबरदार, ओमेक्स सिटी निवासी बॉबी और सैनीपुरा निवासी राजेश सैनी ने बताया कि जर्जर लेंटर के नीचे से गुजरना मजबूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने और तब तक सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल रोहिला ने बताया कि भवन की विशेष मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।