{"_id":"63772b02cffaf855515928d6","slug":"rohtak-protest-of-mbbs-students-against-bond-policy-continues-ultimatum-to-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में MBBS विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी, सरकार को आज एक बजे तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में MBBS विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी, सरकार को आज एक बजे तक का अल्टीमेटम
Fri, 18 Nov 2022 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:19 PM IST
सार
एमबीबीएस विद्यार्थियों का बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह विद्यार्थियों का एक दल कुलपति से मिलने पहुंचा। यहां उन्हें समय नहीं मिला। विद्यार्थी देर तक प्रशासन से मिलने के समय का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
रोहतक में एमबीबीएस विद्यार्थियों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के एमबीबीएस विद्यार्थियों को बॉन्ड पॉलिसी मामले में सरकार के फैसले का इंतजार है। उनके दिए अल्टीमेटम का समय दोपहर एक बजे पूरा होगा। स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना से भी मिलने का समय नहीं मिला है।
विज्ञापन
एमबीबीएस विद्यार्थियों का बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह विद्यार्थियों का एक दल कुलपति से मिलने पहुंचा। यहां उन्हें समय नहीं मिला। विद्यार्थी देर तक प्रशासन से मिलने के समय का इंतजार करते रहे। सरकार की ओर से भी बातचीत को लेकर किसी तरह का जवाब नहीं आया। इसके चलते उन्होंने दोपहर एक बजे तक के दिए गए अपने अल्टीमेटम का इंतजार करने का फैसला लिया। विद्यार्थियों की विभिन्न टीमें सुबह जनसम्पर्क व लोगों को बॉन्ड पॉलिसी के प्रति जागरूक करने के लिए रवाना हुई। ये टीमें शहर के विभिन्न चौक, ओपीडी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रचार करती रही।
विज्ञापन