फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery of Rs 2.68 lakh from businessman at gunpoint, beaten up for protesting

Rohtak News: व्यापारी से हथियारों के बल पर 2.68 लाख की लूट, विरोध करने पर पीटा

Sun, 30 Mar 2025 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Robbery of Rs 2.68 lakh from businessman at gunpoint, beaten up for protesting
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के जसिया गांव में भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले व्यापारी से तीन कारों में सवार 14-15 लोगों ने मिलकर 2.68 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीड़ित व्यापारी को डंडों से पीटा। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर जसिया के सोनू हुड्डा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उसने ही साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सांघी गांव निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी जसिया में भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। शनिवार को कई गाड़ियों में माल आया था और उनके भुगतान के लिए रुपये एकत्र कर रखे थे। दोपहर में तीन कारों में सवार होकर 14-15 लोग हथियारों और डंडों के साथ आए और दुकान में घुस आए। इससे पहले कुछ समझ पाते एक आरोपी ने पिस्तौल तानकर अलमारी से रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल करके भाग गए। पीड़ित को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जसिया के सोनू हुड्डा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उसने ही साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed