फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will surround the residence of Transport Minister on 14th

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारी 14 को परिवहन मंत्री का आवास घेरेंगे

Sun, 30 Jun 2024 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will surround the residence of Transport Minister on 14th
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ का दो दिवसीय शिक्षा शिविर शनिवार काे संपन्न हुआ। यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में आयोजित शिविर में जनता के लिए परिवहन सेवा बेहतर बनाने व ट्रेड यूनियन कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया ने विभाग व प्रदेश कर्मचारियों से ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की व्यापक एकता व निजीकरण व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट आंदोलन का आह्वान किया। मंच संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच ने कहा कि यूनियन ने सरकार की ओर से मानी गई मांगों को लागू न करने पर नाराजी जताई। सरकार की ओर से बार-बार की जा रही वादाखिलाफी व उच्च अधिकारियों के टरकाने वाले रवैये से कर्मचारी सड़कों पर उतरने को विवश हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर हजारों कर्मचारी अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे। विभाग के मंत्री व उच्चाधिकारी उनकी मांगों के लिए गंभीर नहीं दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 16 से 26 जुलाई तक सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 रुपये करने, अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, जोखिम भत्ता देने पर सरकार बिलकुल गम्भीर नहीं है। सरकार रूट परमिट देने का इरादा छोड़कर विभाग में 10 हजार बसों को शामिल करने के साथ विभिन्न मांगों को पूरा करें। इस मौके पर कर्मचारी नेता शिवकुमार श्योराण, रमेश श्योकंद, सुशील ईक्कस, राजकुमार चौहान, जयकुंवार दहिया, चंद्रभान खटक, सतबीर मुंढाल, महिपाल सोढे, कृष्ण कुमार ऊण, जयबीर तालू, जीतेंद्र, मोहमद जूबेर, नरेश सिवाच, दयानंद, राजीव, बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed