{"_id":"6a909a9e7a41ac197507b9be","slug":"rising-sugar-prices-disrupt-bakery-budgets-shopkeepers-worried-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-126640-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चीनी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बेकरी का बजट, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चीनी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बेकरी का बजट, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। चीनी के लगातार बढ़ते दामों का असर अब घरों में होने वाले जन्मदिन और अन्य समारोहों की खुशियों पर भी पड़ने लगा है। केक और पेस्ट्री तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली चीनी समेत अन्य कच्चे माल की लागत बढ़ने से बेकरी कारोबारियों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली-रोहतक रोड पर बेकरी संचालक टीटू और परविंद्र ने बताया कि केक तैयार करने में चीनी के अलावा मैदा, क्रीम, मक्खन, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और अन्य सामग्री का इस्तेमाल होता है। इनमें से कई चीजों की कीमतों में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिक असर चीनी के दाम बढ़ने से पड़ रहा है। पहले से ही बिजली, गैस, पैकेजिंग और श्रम की लागत बढ़ने के कारण कारोबारियों का खर्च बढ़ा हुआ है। अब चीनी महंगी होने से मुनाफे का मार्जिन और कम हो गया है।
बेकरी संचालकों का कहना है कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य छोटे-बड़े आयोजनों में केक की मांग बनी रहती है। ग्राहक कीमत को लेकर पहले ही काफी संवेदनशील हैं। ऐसे में लागत बढ़ने के बावजूद तत्काल दाम बढ़ाना आसान नहीं है। कारोबारी कुछ समय तक बढ़ी हुई लागत का भार खुद उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यदि कच्चे माल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो उत्पादों की कीमत बढ़ाना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
छोटे कारोबारियों पर ज्यादा असर
रेलवे रोड पर बेकरी कारोबारी सतीश कुमार और संदीप शर्मा ने बताया कि बड़े प्रतिष्ठानों के मुकाबले छोटी दुकानों पर लागत बढ़ने का असर अधिक पड़ता है। सीमित बिक्री और बढ़ते खर्च के बीच कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चीनी समेत अन्य कच्चे माल की कीमतें कम नहीं हुईं तो इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। जन्मदिन के सामान्य केक से लेकर डिजाइनर केक तक महंगे हो सकते हैं।