फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rape of 14 year old girl, pressured the woman to have a relationship by taking her photo

Rohtak News: 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, महिला को फोटो खींचकर संबंध बनाने का डाला दबाव

Wed, 25 Oct 2023 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rape of 14 year old girl, pressured the woman to have a relationship by taking her photo
रोहतक। एक तरफ पुलिस सेफ सिटी अभियान चला रही है, दूसरी तरफ शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में एक 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया गया, जबकि छत पर गई महिला का फोटो खींचकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाय गया। दोनों केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लंबे समय से दो युवक उसकी बेटियों व उसके ऊपर नजर रखे हुए हैं। परिवार को न केवल गंदी नजर से देखते हैं, बल्कि छेड़छाड़ भी कर चुके हैं। समाज में इज्जत के चलते वह चुप्पी रही। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को वह छत पर तुलसी के पत्ते तोड़ने गई तो एक आरोपी मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे गलत रिश्ता बनाने के लिए कहा। उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी। शिवाजी कॉलोनी थाने से एक महिला एएसआई आई, लेकिन जांच अधिकारी के बुलाने के बावजूद आरोपी युवक नहीं आए। ढाई घंटे तक उसे थाने में बैठाकर रखा गया। उसकी मूल शिकायत बदलवाकर दूसरी शिकायत लिखवा कर घर भेज दिया। उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया था युवक

एक व्यक्ति ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है कि 23 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे उसकी भतीजी गली में घूमने गई थी, जिसकी उम्र 14 साल है। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आई तो चिंता हुई। तलाश करने पर वह नामदेव चौक के पास रोती मिली। उसने बताया कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जेल रोड स्थित सुनारिया गांव के खेतों में ले गया। गलत काम करने के बाद वापस नामदेव चौक पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed