{"_id":"753c93ec1eeb4311c0a1649d0b324480","slug":"ranji-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम निपटा सस्ते में, हरियाणा की भी शुरुआत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम निपटा सस्ते में, हरियाणा की भी शुरुआत खराब
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा की पूरी टीम 168 रन पर आउट होने के बाद गेंदबाजों ने कमान
संभाली। बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम महज 120 रन पर आल आउट हो गई। कप्तान
गोकुल शर्मा ने सबसे अधिक 43 रन बनाये। हरियाणा की ओर से आशीष हुड्डा ने
सर्वाधिक चार विकेट झटके तो हर्षल पटेल को तीन, मोहित शर्मा को दो और सचिन
राणा को एक विकेट मिला। पहली पारी में 48 रन की बढ़त मिलने के बाद हरियाणा
के बल्लेबाज फिर से मैदान में उतरे और उसकी शुरूआत काफी खराब रही। राहुल
दीवान बिना खाता खोले ही चलते बने तो जयंत यादव भी कोई रन नहीं बना सके।
रोहित शर्मा भी 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गये और हरियाणा के पहले तीन
विकेट 15 रन पर गिर गये।