फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm in Sampla.

Rohtak News: सांपला में उत्साह से मनाया रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm in Sampla.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। इलाके में शुक्रवार को भाई-बहन के प्यार का अटूट रक्षाबंधन पर्व उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और लंबी उम्र की कामना की। भाई ने भी बहन को उपहार दिए।

बस स्टैंड व बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही। खरीदारी के लिए दुकानों में ग्राहक खचाखच नजर आए। भीड़ के चलते मेन बाजार, खरखाैदा व झज्जर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, इस बार बाजार में महंगाई का असर दिख रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नंबर 9 टोल पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बस अड्डे पर अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को महिलाओं की ज्यादा भीड़ नजर आई। स्टैंड पर जैसी कोई बस पहुंचती उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच होड़ लग जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों पर कचरा पड़ा है। उसी के बीच फल सब्जी व राखी के ठेले लगे हुए हैं। बदबू लोग परेशान नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसों की कमी के कारण महिलाओं को निजी वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed