फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   raging people to rename the plaza

चौक का नाम बदलने पर भड़के लोग

Wed, 11 Dec 2013 10:57 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Wed, 11 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
raging people to rename the plaza
हरियाणा के रेवाड़ी में हुडा बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दक्ष प्रजापति चौक पर वीर अहीर रेजांगला चौक लिखने का विरोध करते हुए प्रजापति समाज ने बुधवार को रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने नाम मिटा रहे हुडा के कर्मचारी की जमकर धुनाई भी कर दी। करीब एक घंटे बाद एसडीएम सुभिता ढाका और डीएसपी वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने नाम लिखने और मिटाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

जाम स्थल पर मौजूद महाराजा दक्ष प्रजापति सभा के प्रधान वीर सिंह, रोशन ठेकेदार, रमेश, कमला, शांति, सरला, संजय प्रधान, शिश राम वर्मा समेत सैकड़ों प्रजापति समाज के लोगों ने कहा कि सीएम ने यहां दक्ष प्रजापति चौक बनाकर मूर्ति लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मूर्ति के लिए बने प्लेटफार्म पर अज्ञात व्यक्ति ने वीर अहीर रेजांगला चौक लिख दिया।

इससे गुस्साए प्रजापति समाज के लोग बुधवार सुबह चौक पर जमा हो गए और रोड पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने चौक का नाम बदलने वाले और हुडा के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

रोड जाम करने की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार और हुडा के एसडीओ मौके पर पहुंचे।

हुडा के एसडीओ ने प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि सीएम की घोषणा को कोई नही बदल सकता है।

चौक का नाम दक्ष प्रजापति चौक रहेगा। इस दौरान एसडीओ के साथ आए हुडा कर्मचारी ने मूर्ति के प्लेट फार्म पर लिखे वीर अहीर रेजांगला चौक को साफ करने का प्रयास किया तो उत्तेजित भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed