{"_id":"66ae7a0762d8c732ca098244","slug":"proud-of-manu-next-time-she-will-score-a-hat-trick-of-medals-rohtak-news-c-17-roh1019-476728-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मनु पर गर्व, अगली बार लगाएगी पदकों की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मनु पर गर्व, अगली बार लगाएगी पदकों की हैट्रिक
विज्ञापन
रोहतक। शहर के शूटर शनिवार को पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का मैच देखकर भावुक हो गए। बोले, चाहे मनु तीसरे पदक से चूक गई, उनको उन पर गर्व है। अगले ओलंपिक में न केवल पदकों की हैट्रिक लगाएगी, बल्कि पदकों का रंग भी बदलेगी।
निजी शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाले शूटरों ने बताया कि मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी है। तीसरा पदक न आने से उनको मायूसी तो है, लेकिन दो मेडल जीतने पर खुशी ज्यादा है। खिलाड़ियों ने बताया कि पांच राउंड तक मनु दूसरे स्थान पर रही, लेकिन आखिरी दो राउंड में पिछड़ गई। कांटे की टक्कर में मनु चौथे स्थान पर रही।
यह बोले खिलाड़ीशूटिंग में पहली बार महिला शूटर ने ओलंपिक में पदक जीता है। एक नही बल्कि दो पदकों के साथ मनु ने ये कीर्तिमान रचा है। पूरा विश्वास है की अगली बार मनु हैट्रिक के साथ-साथ पदकों का रंग भी बदलेगी।
विज्ञापन
- संदीप नेहरा
पूरे देश को मनु पर गर्व है। पेरिस ओलंपिक में मनु के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को बता दिया कि टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल साथ न छोड़ती तो वहां भी पदक जरूर लाती।
- कनक, खिलाड़ी
एक ओलंपिक में दो पदक जीतकर मनु भाकर ने इतिहास रचा है। इस से पहले शूटिंग में महिला शूटर के नाम एक भी पदक नहीं था। पूरे देश को मनु पर गर्व है।
- हितेश मलिक, खिलाड़ी