{"_id":"635ed939b468cc212431fc7d","slug":"property-tax-errors-will-be-removed-under-one-roof-from-today-ban-on-going-inside-rohtakcity-news-rtk662154151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एक ही छत के नीचे दूर होंगी प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां, अंदर जाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एक ही छत के नीचे दूर होंगी प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां, अंदर जाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में भ्रष्टाचार रोकने के लिए निगम आयुक्त ने कड़ा कदम उठाया है। सोमवार से निगम कर्मी कमरों में बैठकर त्रुटि दूर नहीं करेंगे, बल्कि नागरिक सुविधा केंद्र के काउंटर पर ही पब्लिक डीलिंग होगी। इसके लिए पांच काउंटर पर 22 क्लर्क बैठाए जाएंगे। हर क्लर्क एक वार्ड के लोगों की डीलिंग करेगा।
शहर में 10 साल बाद प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे हुआ है, जिससे प्रॉपर्टी आईडी बढ़कर डेढ़ लाख से 2 लाख 4 हजार हो गई हैं। सर्वे एजेंसी की तरफ से पिछले माह प्रॉपर्टी आईडी का डाटा नगर निगम के एनडीसी पोर्टल पर डाला गया है। जांच में पता लगा है कि लोगों के नाम व क्षेत्र में काफी त्रुटि सामने आ रही हैं। इस कारण हर रोज लोग नगर निगम की टैक्स ब्रांच के चक्कर काटते रहते हैं। निगम कार्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया था, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी 71 शिकायत आई थी। शिकायतों के बाद दो टैक्स कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि एक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। टैक्स ब्रांच के अंदर भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए निगम आयुक्त ने पब्लिक डीलिंग बंद कमरों की बजाय नागरिक सुविधा केंद्र में करने की हिदायत दी है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू की जा रही है।
पांच काउंटर पर बैठेंगे 22 क्लर्क
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में 10 काउंटर हैं। इसमें एक नंबर काउंटर पर टैक्स जमा होता है। जबकि दो नंबर पर वार्ड 1, 2, 3, 4 तीन नंबर पर 5, 6, 7, 8 चार नंबर पर 9, 10, 11, 12 पांच नंबर पर 13, 14, 15, 16, 17 छह नंबर पर 17, 18, 19, 20, 21 व 22 वार्ड के टैक्स की त्रुटि दूर होगी। बाकी बचे काउंटर सात, आठ व नौ व 10 पर विवाह पंजीकरण, जन्म मृत्यु, आय व रिहायशी प्रमाण व अन्य कार्य होगा।
विज्ञापन
वर्जन
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अंदर कमरों में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। टैक्स संबंधी त्रुटि दूर करने के लिए सोमवार से नागरिक सुविधा केंद्र में पांच काउंटर पर 22 वार्ड के लिए एक-एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी।
- अशोक कुमार, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम