फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property ownership case in Laldore: Despite SOP, the process is not going on, applicants are roaming around

लालडोरे में संपति का स्वामित्व केस : एसओपी के बावजूद प्रक्रिया चालू नहीं, चक्कर काट रहे आवेदक

Thu, 18 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Property ownership case in Laldore: Despite SOP, the process is not going on, applicants are roaming around
18 सीटीके10...उच्च ​शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर  दशार्या गया ग्राफ।
रोहतक। लालडोरे में संपत्ति के स्वामित्व प्रमाण पत्र को लेकर नगर निगम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एसओपी के बावजूद एक सप्ताह बाद भी अधिकारी प्रक्रिया चालू नहीं कर सके हैं। ऐसे में आवेदक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। संयुक्त आयुक्त ने भरोसा दिया है कि जल्द प्रक्रिया को चालू किया जाएगा। इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

शहर में दरवाजा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला, बोहर, बलियाना, कन्हेली, खेड़ी साध, माजरा, पहरावर, ब्राह्मणामंडी, कलालान मोहल्ला, केवल गंज, पाड़ा मोहल्ला, पारस मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, डिबडी मोहल्ला, सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, कायस्थान मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, किला मोहल्ला व गढ़ी बोहर लाल डोरा में आते हैं, जहां प्रॉपर्टी के खसरा नंबर नहीं हैं।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोगों के पास प्रॉपर्टी के कागजात नहीं है। वे दशकों से मकान बनाकर रह रहे हैं। सरकार ने ऐसे में लोगों को मालिक बनाने का निर्णय लिया है, जिनको रहते 10 साल या इससे ज्यादा का समय हो गया है। साथ ही किसी तरह का विवाद नहीं है। लालडोरा प्रॉपर्टी स्वामित्व योजना के तहत 11 जुलाई को नगर निगम की तरफ से राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जिले के 50 लोगों को प्रॉपर्टी स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपा था। इसमें नगर निगम के 18 प्रॉपर्टी मालिक शामिल थे। अब बचे लोग स्वामित्व प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। समाधान शिविर तक अर्जी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चार सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिन का समय दिया जा रहा
निगम की तरफ से प्रक्रिया के संचालन के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, डीएमसी जितेंद्र कुमार, जेडटीओ जगबीर सिंह व एटीपी तिलकराज को शामिल किया गया है। यह कमेटी आने वाले आवेदनों की जांच करेगी। इसके बाद स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आम लोग निगम के कार्यालय में पहुंचे रहे हैं, उनके आवेदन जमा करने की बजाए 15 दिन का समय दिया जा रहा है, जबकि सितंबर माह में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। अक्तूबर माह में मतदान होना है। यह हाल तब है, जब मुख्यालय की तरफ से योजना को लेकर एसओपी जारी हो चुकी है।
...
स्वामित्व पत्र, प्रॉपर्टी का अहम दस्तावेज
विशेषज्ञों ने बताया कि लाल डोरा क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों के पास जमीन के कागजात हैं, लेकिन सबका खसरा नंबर एक है। ऐसी जमीन को देह आबादी जमीन बोलते हैं। जिनके पास मलकियत के कागजात नहीं है और वे तय शर्त पूरी करते हैं तो वे भी स्वामित्व प्रमाण पत्र ले सकते हैं। यह एक अहम दस्तावेज है।
वर्जन
स्टाफ की टीम लगाई जा रही है। आमजन अपने आवेदन निगम में जमा करवा सकते हैं। जल्द प्रक्रिया को चालू किया जाएगा। पात्र लोगों को लालडोरे में प्रॉपर्टी के स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलेंगे।

-अंकिता वर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
....
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बोले, अधिकारियों से करेंगे बात, जल्द चालू करवाएंगे प्रक्रिया
सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए योजना लागू की है। निगम के अधिकारी बचे लोगों को भी स्वामित्व प्रमाण पत्र दें। इसके लिए निगम के आला अधिकारियों से बात करेंगे।
-मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed