फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Private bus driver collides in buggy, farmer and bull injured

प्राइवेट बस चालक ने बुग्गी में मारी टक्कर, किसान व बैल घायल

Sat, 24 Sep 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Private bus driver collides in buggy, farmer and bull injured
हादसे में घायल बैल। अमर उजाला
रोहतक। हिसार रोड पर बहलबा गांव के पास रोडवेज बस से आगे निकलने के चक्कर में प्राइवेट बस चालक ने खेत से चारा लेकर आ रहे किसान की बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर से किसान प्रवीन उर्फ बबलू घायल हो गए। साथ में बैल के दोनों सींग व तीन दांत टूट गए। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहलबा गांव निवासी रणबीर ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर के पीछे बुग्गी जोड़कर हरा चारा लेकर गांव की तरफ आ रहा था। उसके आगे-आगे चाचा का लड़का प्रवीण उर्फ बबलू बैल बुग्गी में चारा डालकर चल रहा था। तभी पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे एक प्राइवेट बस चालक रोडवेज की बस से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। इस चक्कर में बस से बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रवीन बुग्गी से नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोट आई। साथ ही बैल भी घायल हो गया। प्राइवेट बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल युवक को पीजीआई ले जाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर काटी बैल की एमएलआर
किसान रणबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पशु चिकित्सक को दी गई। गांव के पशु अस्पताल से डॉक्टर मौके पर पहुंचे और बैल की जांच की। जांच में पता चला कि बैल के दोनों सींग व तीन दांत टूटे हुए हैं। नाक से खून आ रहा है। इसके अलावा पूरे शरीर पर जगह-जगह चोटें लगी थी। किसान बुग्गी के अंदर बैल को लिटाकर ट्रैक्टर से जोड़कर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed