फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pre-monsoon rain exposed the sewer cleaning system

मानसून से पहले हुई बारिश ने सीवर सफाई व्यवस्था की खोली पोल

Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rain exposed the sewer cleaning system
सोमवार की अलसुबह हुई बारिश का पानी आकाशवाणी के पास सड़क पर भरा और उसमें से गुजरते वाहन। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
मानसून आने से पहले हुई बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग की लाखों रुपये खर्च करके सीवर लाइन की कराई गई सफाई की हकीकत खोल दी है। सोमवार तड़के हुई बारिश का पानी शहर के कई इलाकों में भर गया। कुछ इलाकों से दस बजे तक पानी की निकासी नहीं हो सकी और कई जगह शाम तक भरा रहा।
विज्ञापन

सोमवार तड़के तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। चूंकि लोग घरों में सो रहे थे, इसलिए जलभराव की समस्या से ज्यादा नहीं जूझना पड़ा। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो कई इलाकों में जलभराव मिला। दिल्ली बाईपास पर सर्वाधिक जलभराव हुआ, जो दोपहर तक देखने के लिए मिला। सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर एक-दो का पार्ट एरिया, सेक्टर दो-तीन का पार्ट एरिया, सेक्टर-चार, छोटूराम चौक, सुनारिया, आकाशवाणी के नजदीक सैनीपुरा रोड, झज्जर रोड पर जलभराव हुआ, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, मानसून पूर्व की बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से लाखों रुपये खर्च करके सीवर लाइन की कराई गई सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

वहीं, मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि अधिकारियों से जल्द से जल्द सीवर लाइन की समुचित सफाई कराने के लिए कहा जाएगा ताकि मानसून के समय लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। जल्द ही अधिकारियों से सीवरलाइन की सफाई के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed