{"_id":"a179463c33ba8475c8fde433ba34b813","slug":"power-house-chowk-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती की पावर: पावर हाउस चौक पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती की पावर: पावर हाउस चौक पर हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित नेकीराम कॉलेज के पास नारंगी बत्ती लगी कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी।
बत्ती के भय से पावर हाउस चौक पर मौजूद पुलिसकर्मी कार रोकने का साहस नहीं जुटा पाए और चालक कार समेत फरार हो गया।
शुक्रवार को पावर हाउस चौक पर यातायात कर्मी ने मॉडल टाउन की ओर से आने वाली गाड़ियों को रुकने का संकेत दिया। इसके बाद भी नारंगी बत्ती लगी कार नहीं रुकी।
कार आगे बढ़ी तो एक निजी कंपनी के जीएम की कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार युवक ने बत्ती की धौंस दिखाई। चौक पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बत्ती के डर से उसे रोक नहीं सके।
चालक कार समेत जाट कालेज की ओर बढ़ गया। कार जाने के बाद पुलिस को अपने कर्तव्य की याद आई। उन्होंने उच्च अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। पड़ताल के बाद भी शाम तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गाड़ी किस अधिकारी की थी। पुलिस के अनुसार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में कार भैयापुर लाढ़ौत के संदीप के नाम पंजीकृत है। जिस समय घटना हुई उस समय कार में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।