फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Politics of Rohtak Zila Parishad, No confidence motion will be brought against Chairperson Manju Hooda

रोहतक जिला परिषद की सियासत: आठ दिन में दूसरी बार बची BJP चेयरपर्सन की कुर्सी, वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा बोले...

Wed, 30 Oct 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

रोहतक जिला परिषद में 14 में से 10 पार्षद मंजू हुड्डा के खिलाफ खड़े हैं। यदि एक भी पार्षद गैर-हाजिर रहता है या उनके पक्ष में वोट डालता है, तो हुड्डा की कुर्सी बच सकती है। इससे पहले, 23 अक्टूबर को इस मुद्दे पर बैठक होनी थी

विज्ञापन
Politics of Rohtak Zila Parishad, No confidence motion will be brought against Chairperson Manju Hooda
जिला परिषद की बैठक से पहले जिला विकास भवन के बाहर जमा ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक। भाजपा की जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की आठ दिन में दूसरी बार कुर्सी बच गई। 14 में से 10 पार्षद होने के बावजूद वोटिंग नहीं हो सकी। प्रशासन की तरफ से तर्क दिया गया कि पांच पार्षद डी बार हैं, उनका छह नवंबर को फैसला आएगा। इसके बाद बैठक तय होगी। हालांकि डीसी अजय कुमार मीडिया से बात किए बगैर निकल गए। पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी सरकार के दबाव में हैं, इसलिए बार-बार अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को टाला जा रहा है। वे हाईकोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को जिला विकास भवन में पार्षदों की बैठक शुरू हुई। डीसी अजय कुमार भी बैठक में पहुंचे। मीडिया को बैठक में जाने से रोक दिया गया। 11 बजकर 27 मिनट पर डीसी बैठक से बाहर आए और रवाना हो गए। इसके बाद डीपीईआरओ सुरेंद्र सिंह बाहर आए और बोले बैठक को स्थगित कर दिया गया है। छह नवंबर को पांच पार्षदों के डी-बार होने के मामले में फैसला आना है। उसके बाद दोबारा बैठक की तिथि तय होगी।

विज्ञापन

पहले से अंदेशा था बैठक फिर टलेगी, सरकार के दबाव में प्रशासन

मीडिया से बातचीत करते हुए जिप के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा व पार्षद धीरज मलिक ने कहा कि उनको पहले ही अंदेशा था कि बैठक को फिर टाला जा सकता है। बुधवार को बैठक में डीसी अजय कुमार आए और सब पार्षदों की हाजिरी ली गई। अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए 14 में से 10 पार्षद होने अनिवार्य थे।

सभी पार्षद बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद पांच पार्षदों के डी-बार मामले में फैसला होने तक बैठक टाल दी गई। वाइस चेयरमैन ने कहा कि पार्षदों को डी बार जिला परिषद चेयरपर्सन ने किया था। यह बैठक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर थी। इस बैठक से डी-बार वाले मामले को न जोड़ा जाए। इसके बावजूद बैठक स्थगित कर दी गई।

पिछले दरवाजे से निकाले 10 में से 9 पार्षद

चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र देने वाले सभी 10 पार्षद जिला परिषद की बैठक में 10 पार्षद पहुंचे थे। बैठक स्थगित होने के बाद पुलिस ने वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा को छोड़कर बाकी 9 पार्षदों को पिछले दरवाजे से बाहर निकालकर घरों के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

ये पार्षद पहुंचे थे बैठक में

अमित रांगी पार्षद वार्ड 1
पूजा पार्षद वार्ड 2
मांगेराम चिड़ी वार्ड 3
अनिल हुड्डा वार्ड 4, वाइस चेयरमैन
सतपाल हुड्डा वार्ड 6
सीमा वार्ड 7
धीरज मलिक वार्ड 8
नीलम वार्ड 9
सोनू वार्ड 14

चेयरपर्सन व उसके तीन समर्थक पार्षद नहीं आए

जयदेव डागर, वार्ड 10
सुमन वार्ड 12
सतीश वार्ड 13
चेयरपर्सन मंजू हुड्डा वार्ड 5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed