फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police got solid evidence, Krishna was calling continuously before the murder

Rohtak News: पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत, हत्या से पहले लगातार कॉल कर रही थी कृष्णा

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police got solid evidence, Krishna was calling continuously before the murder
रोहतक। फतेहपुरी कॉलोनी के मनोज हत्याकांड में पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। पुलिस ने आरोपी महिला कृष्णा व उसके प्रेमी रमेश उर्फ रामे की कॉल डिटेल खंगाली हैं।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से पता चला कि हत्याकांड से पहले दोनों आरोपी लगातार एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। एक कॉल तो 1200 सेकंड तक चली। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कपड़े भी जब्त कर लिए हैं, जिनको जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा ताकि कपड़े पर मिले रक्त के धब्बों का मिलान किया जा सके। उधर, पुलिस ने मृतका कृष्णा से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया है, जो घर के अंदर ही छुपा रखा था जबकि आरोपी रमेश उर्फ रामे से डंडा बरामद किया गया है। चार दिन पहले फतेहपुरी कालोनी में 48 वर्षीय मनोज की चाकू मारकर हत्या की गई थी। पहले उसके गले व फिर चाकू से वार कर हाथ की नस काट दी गई। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन की तो उसकी पत्नी कृष्णा पर शक की सुई घूमी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने रैनकपुरा निवासी रमेश उर्फ रामे के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed