फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM's rally: 20-acre pandal, four large parking lots to be ready

पीएम की रैली : 20 एकड़ में लगेगा पंडाल, चार बड़े पार्किंग स्थल होंगे तैयार

Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
PM's rally: 20-acre pandal, four large parking lots to be ready
फोटो 31: सोनीपत लघु सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के वीडियो कांफ्रेंस के दौरान निगम आयुक्त ह​
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अक्तूबर को राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्वच्छता, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। एसीएस सुधीर राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्व समय पर पूरा करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब कर कहा कि हर कार्य मानक के अनुरूप हों।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राई एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री की रैली के लिए करीब 35 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। उसमें 20 एकड़ क्षेत्र में पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके आसपास 140 एकड़ भूमि में चार बड़े पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए बेहतर व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई परिसर में हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि शहर में मुख्य मार्गों और फ्लाईओवरों की सफाई, दीवारों पर पेंटिंग और हरियाली बढ़ाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।




सुरक्षा व्यवस्था अभेद, वीवीआईपी रूट तय

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। वीवीआईपी रूट तय कर दिया गया है, जबकि पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बसों और वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं ताकि जाम की स्थिति न बने।

बैठक में एडीसी लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीसीपी कुशल सिंह, एसडीएम अंजलि क्षोत्रिय, सुभाष चंद्र, प्रवेश सांगवान और निर्मल नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed